रविवार, 29 नवंबर 2020

Home gardening in Hindi

Home gardening in hindi

Home gardening in hindi


गृह वाटिका (home gardening)
गृह वाटिका व्यक्तिगत स्तर पर उत्पादन की छोटी इकाई होती है इसके अंतर्गत हम फलों सब्जियों एवं पुष्पों का उत्पादन करते हैं आज भूमि का मूल्य इतना अधिक बढ़ गया है कि इसे खरीद पाना काफी मुश्किल कार्य है। विशेषकर शहरी क्षेत्रों में भूमि की कम उपलब्धता के कारण लोगों में गृह वाटिका होम gardening जैसी विचारधाराओं का आरंभ हुआ। गृह वाटिका के निर्माण के पीछे विभिन्न उद्देश हो सकते हैं जैसे आत्म संतुष्टि, प्रकृति से लगाव, सुंदरता, संतुलित आहार की पूर्ति इत्यादि। गृह वाटिका का निर्माण लोग आत्म संतुष्टि के लिए करते हैं जिससे प्रकृति के साथ जुड़ाव होता है। गृह वाटिका हमारे घर में सौंदर्य पूर्ण वातावरण का निर्माण करती है जो सभी को आकर्षित करता है। 

गृह वाटिका की परिभाषा

Home gardening definition in hindi

अपने निवास स्थल के पास ही भूमि पर पुष्पों, फलों एवं सब्जियों को उगाना एवं उनका प्रबंधन करना होम गार्डनिंग या किचन गार्डनिंग कहलाता है।
अब हम यह जान गए हैं कि गार्डनिंग क्या होता है अब हमें यह जानना भी आवश्यक है कि यह कितने प्रकार की होती है। यह दो प्रकार की होती है शाक एवं शोभा उद्यान

गृह वाटिका के प्रकार

शाक वाटिका या बाड़ी
गृह वाटिका के इस प्रकार में केवल फूल एवं सब्जियों को उगाया जाता है। इसे हम किचन गार्डनिंग भी कहते हैं।
शोभा उद्यान 
इसके अंतर्गत फल एवं सब्जियों के साथ-साथ फूलों को उगाया (उत्पादन) जाता है। शोभा उद्यान कहलाता है यह विशेषकर शहरों में अधिक प्रचलित होते हैं।

Home gardening for beginners in Hindi 

हमें गार्डन कैसे स्टार्ट करना है इससे संबंधित कुछ आवश्यक तथ्य होते हैं जिन्हें जानना और ध्यान रखना आवश्यक रहता है। हम यह फैसला तो ले लेते हैं कि गार्डनिंग को स्टार्ट करना है, लेकिन हम इसे कैसे स्टार्ट करेंगे इसके बारे में हमें कोई जानकारी नहीं होती। जैसे स्थान, दिशा, भूमि, सिंचाई, सब्जी, फल, फूल, इनसे संबंधित रोग एवं दवाइयों का छिड़काव, खरपतवार, खाद, वर्मी कंपोस्ट आदि प्रश्नों को जानना आवश्यक होता है तभी आप गार्डनिंग कर सकते हैं।

होम गार्डेनिंग के आवश्यक अंग

स्थान का निर्धारण :- हमें गार्डनिंग करने से पहले उस स्थान का चुनाव करना चाहिए। जहां पर सब्जियों, फूलों या पौधों की वृद्धि के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध हो ।
दिशा का निर्धारण :-स्थान के निर्धारण के बाद ही उस दिशा में पौधों का रोपण करना चाहिए जहां पर सूर्य का प्रकाश आता हो।
घेरा या बाड़ी लगाना :- पौधों की सुरक्षा के लिए घेरा या बाड़ी लगाना चाहिए। यह पौधों मे वृद्धि के लिए सपोर्ट का कार्य करता है
भूमि का प्रबंधन एवं विकास :- गार्डनिंग के लिए उचित मृदा का होना आवश्यक होता है क्योंकि मृदा में ऐसे कार्बनिक गुण होते हैं जिन का सीधा प्रभाव पौधे के विकास में होता है। इसलिए हमें पौधे के अनुसार मिट्टी का चुनाव करना चाहिए। अगर भूमि समतल ना हो तो उसे समतल करना चाहिए एवं समतल करते समय ढाल एक दिशा में करना चाहिए जिससे पानी का निकास बना रहे। यदि मिट्टी रेतीली या बजरीली हो तो उसमें काली मिट्टी को मिला लेना चाहिए। इससे मिट्टी में जल धारण की क्षमता बढ़ जाती है। Note यदि नदी के किनारे की मिट्टी उपलब्ध हो तो उसे उपयोग में लाना चाहिए क्योंकि उसमें पर्याप्त मात्रा में आवश्यक तत्व उपलब्ध होते हैं।
जल निकास प्रणाली या सिंचाई :- जिस स्थान का चुनाव किया गया है वहां तक जल की उपलब्धता सुनिश्चित करें। सिंचाई को निश्चित मात्रा में करे नहीं तो पौधे की जड़ों को हानि पहुंच सकती है। तथा पानी के निकास भी उत्तम व्यवस्था करेे।
खाद तैयार करने के लिए गड्ढे :- अपनी जरूरत के हिसाब से खाद को बनाने के लिए एक गड्ढे खोदना चाहिए। जिसमें घर के वेस्ट जैसेे सब्जियां, फल आदि को गड्ढे में डालकर खाद बनाएं।
भंडार कक्ष :- भंडार कक्ष यानी वह स्थान यहां पर आप गार्डनिंग से संबंधित टूल्स, बीज उर्वरक, खाद, कीटनाशक दवाइयां आदि को रखेंगे। यह अपनी जरूरत के अनुसार यह छोटा या बड़ा हो सकता है।
वृक्षों या पौधों का स्थान :- अब आप उचित स्थान या गमले मे बीज का रोपण कर सकते हैं।
गमला:- गमले का चुनाव पौधे की ऊंचाई के अनुसार करना चाहिए। गमले में मिट्टी भरने के पूर्व छोटा सा छेद करे। गमले में मिट्टी को उतनी ही भरें, जिससे पानी देने में आसानी हो। गमले को उस स्थान पर रखें। जहां पूर्ण या आंशिक रूप से रोशनी प्राप्त हो। फिर आप पौधे का रोपण गमले में कर सकते हैं।
पौधों का रखरखाव एवं प्रबंधन : - पौधों को लगाने के बाद उनका रखरखाव एक महत्वपूर्ण कार्य है इसलिए उसे समय-समय पर जल, खाद, रोगों के लिए दवाइयां, पौधों की गुड़ाई, कटाई एवं छँटाई करना पौधों का प्रबंधन कहलाता है।

Home gardening in Hindi

Home gardening in hindi Home gardening in hindi गृह वाटिका (home gardening) गृह वाटिका व्यक्तिगत स्तर पर उत्पादन की छोटी इकाई होती है इसके अ...